Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड जिला जज की शिकायत पर दो पर केस:प्रतापगढ़ में जमीन पर कब्जे, धमकी और छवि धूमिल करने का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त जिला जज की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद रविवार शाम दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा करने, धमकी देने और सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से शिकायतकर्ता की छवि धूमिल करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोलनापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त जिला जज शशिकांत पांडेय ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार और पड़ोसी उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। जब उन्होंने जमीन खाली करने को कहा तो आरोपियों ने उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया। सोशल मीडिया और अखबार के जरिए छवि खराब करने का भी आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन विवाद के साथ-साथ उनकी छवि धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई। साथ ही समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। स्थानीय पुलिस से लेकर एसपी तक की थी शिकायत रिटायर्ड जज का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस और बाद में पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश के बाद आसपुर देवसरा पुलिस ने गांव निवासी अभिजीत उर्फ आनंद और चंद्र प्रकाश तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक को सौंपी गई जांच थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जावेद अहमद खान को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती मेडिकल कॉलेज को मिले 26 नए रेजिडेंट डॉक्टर:16 सीनियर और 10 जूनियर रेजिडेंट की हुई तैनाती, रोजाना 2 हजार मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
    Next Article
    अमेठी में कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी की हाईलेवल बैठक:सड़क हादसे रोकने पर फोकस, क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment