Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSP ने चार मंडल का नौशाद अली को बनाया प्रभारी:कानपुर, लखनऊ, मेरठ और आगरा की मिली जिम्मेदारी, सरकार में रहें हैं पूर्व मंत्री

    19 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शूरू कर दी है। मिशनरी नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें चार महत्वपूर्ण मंडल जिनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। नौशाद अली मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं और लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे पार्टी प्रमुख मायावती के विश्वसनीय नेताओं में हैं। बसपा सरकार के दौरान उन्हें एमएलसी बनाया गया था और दर्जा प्राप्त मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। चार बड़े और राजनीतिक रूप से अहम मंडलों की जिम्मेदारी देना इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व को नौशाद अली के अनुभव और संगठन क्षमता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही इन मंडलों में बैठकें कर संगठन की समीक्षा करेंगे और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाएंगे। बसपा ने 2027 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है और इसी कड़ी में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में युवती से छिनैती का VIDEO:बाइक सवार बदमाश ने झपट्‌टा मारकर बैग छीना, परिवार के लोग देखते रहे
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर धाम पहुंचे डीजीपी:पत्नी के साथ की पूजा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment