Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर धाम पहुंचे डीजीपी:पत्नी के साथ की पूजा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    20 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। डीजीपी के साथ एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कमांडो दल और सैकड़ों पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। धाम में हजारों की संख्या में शिवभक्त दर्शन के लिए पहुंचे। बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, सीतापुर और हरदोई सहित आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ दर्शन-पूजन किया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे और तहसीलदार विपुल सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा पार्किंग, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर लोधेश्वर महादेव धाम की धार्मिक महत्ता को रेखांकित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSP ने चार मंडल का नौशाद अली को बनाया प्रभारी:कानपुर, लखनऊ, मेरठ और आगरा की मिली जिम्मेदारी, सरकार में रहें हैं पूर्व मंत्री
    Next Article
    बसपा के पूर्व नेता कमर हयात अंसारी सपा में शामिल:नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ लखनऊ में ली सदस्यता, बसपा को झटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment