Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘बेटा हुआ’ कहकर दी बधाई, बाद में निकली बेटी:हापुड़ के निजी अस्पताल पर नवजात बदलने का आरोप

    19 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित निजी अस्पताल में नवजात शिशु की अदला-बदली का गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पुत्र जन्म की जानकारी दी, लेकिन जब नवजात को देखा गया तो वह लड़की निकली। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने दी पुत्र जन्म की सूचना मामला हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अखिल मेमोरियल हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। शिवलोक कॉलोनी निवासी सोनू गर्ग के अनुसार गत 9 मार्च की सुबह उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक ने ऑपरेशन के बाद उन्हें पुत्र जन्म की सूचना दी थी। बेटे की खबर सुनते ही घर में बंटने लगी मिठाई परिवार का कहना है कि डॉक्टर की ओर से बेटे के जन्म की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने रिश्तेदारों को फोन कर खुशखबरी दी और मिठाइयां भी मंगवाईं। इसी बीच परिवार के सदस्य नवजात शिशु को देखने के लिए वार्ड में पहुंचे। नवजात के जननांग पर लगी थी पट्टी परिजनों के अनुसार जब उन्होंने नवजात को देखा तो उसके जननांग पर पट्टी बंधी हुई थी। उस समय अस्पताल स्टाफ ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी। परिवार का कहना है कि कुछ देर बाद जब बच्चे ने पेशाब किया, तो सोनू गर्ग की माता ने पट्टी हटाकर देखा। पट्टी हटाते ही सामने आया चौंकाने वाला सच परिजनों का आरोप है कि पट्टी हटाते ही पता चला कि नवजात लड़का नहीं बल्कि लड़की है। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और तुरंत अस्पताल स्टाफ से इसकी शिकायत की। परिवार का कहना है कि डॉक्टर को इस बारे में जानकारी दी गई, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अस्पताल रजिस्टर में ओवरराइटिंग का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की तो रजिस्टर में ओवरराइटिंग दिखाई दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसकी तस्वीरें भी अपने मोबाइल में सुरक्षित कर ली हैं। इसके अलावा परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई, जिससे उनके संदेह और गहरे हो गए। डीएम से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी को लिखित रूप में दी है और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि बच्चे की अदला-बदली हुई है तो उन्हें उनका असली बच्चा दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के निर्यातकों के लिए खुला बैंकॉक का रास्ता:मंदी और युद्ध के झटकों के बीच 500 करोड़ के ऑर्डर्स की उम्मीद
    Next Article
    बरेली में किसानों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:बढ़ती लागत, आवारा पशुओं से नुकसान पर छह सूत्रीय मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment