Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LPG Crisis: कांग्रेस का सरकार पर हमला, राहुल बोले- पीएम नरेंद्र मोदी खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे

    3 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में एलपीजी के कथित संकट को लेकर बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार के निकट कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘‘मोदी जी एलपीजी’’ के नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी ले रखी थीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि ईंधन संकट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन वह ख़ुद अलग कारणों से घबराए हुए नज़र आ रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Parliament Session 2026: आसन पर ओम बिरला की वापसी, लोकसभा शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगितसंसद में एलपीजी के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए: थारूरएलपीजी की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद शशि थारूर ने कहा, "ऐसे मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। सरकार को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। आप जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर के लिए कितनी लंबी लाइनें लगती हैं... आप जानते हैं कि कीमतें बढ़ा दी गई हैं। यह जनता के सामने इन सभी मुद्दों को रखने का मंच है... हम बस इतना चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और सरकार जनता को आश्वासन दे। ऐसा नहीं हो सकता कि वे मनमानी से सरकार चलाएं।राहुल गांधी संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं में शामिल हुएलोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी, देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी की खबरों के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं में शामिल हुए।एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास जारी हैं और भारत के लिए अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के रास्ते खुल रहे हैं। गोपी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को संसद में एलपीजी संकट से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक संवेदनशीलता के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति से जुड़े कुछ मामलों का खुलासा नहीं किया जा सकता। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। इस संकरे मार्ग से वैश्विक समुद्री तेल व्यापार के लगभग एक चौथाई हिस्से और एलपीजी एवं उर्वरकों का परिवहन होता है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया जाता है तो वैश्विक व्यापार एवं विकास के लिए बड़े जोखिम पैदा होंगे जिनमें खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें और जीवनयापन की लागत में वृद्धि शामिल है। प्रधानमंत्री ने सभी देशों से इस बारे में बात की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के मुद्दे ने जीवन को किस तरह प्रभावित किया है और छूट दिए जाने की मांग की है। मैं सटीक आंकड़े नहीं दे रहा लेकिन हमारे लिए अधिक एलपीजी प्राप्त करने के रास्ते खुल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापरवाही की हद...एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह लगा दी कुत्ते की फोटो; 15 मार्च को है परीक्षा
    Next Article
    सदन के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब:राहुल बोले- मोदी घबराए हैं; अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बिरला की वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment