Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रसोई गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान:डीलरों पर मनमानी का आरोप, घंटों लाइन में लगने को मजबूर

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद चार से पांच दिन तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे घरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 6 बजे से ही उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लग जाते हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एजेंसी पर फोन करने पर या तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, या कई बार फोन उठाया ही नहीं जाता। कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई दे रही है। ग्राहक राजकुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक उन्हें डिलीवरी नहीं मिली है। उन्होंने कई बार एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। एक अन्य ग्राहक सोनू चौधरी का कहना है कि पहले बुकिंग के एक-दो दिन में ही सिलेंडर घर पहुंच जाता था, लेकिन अब चार-पांच दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें मजबूरन एजेंसी पर आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। ग्राहक भगवती प्रसाद ने जानकारी दी कि वे सुबह से एजेंसी के बाहर इंतजार कर रहे थे, लेकिन सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था की जांच कराने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क पर घसीटा:LPG सिलेंडर के लिए कर रहे थे प्रदर्शन; सड़क पर लेटकर नारेबाजी की
    Next Article
    शंकराचार्य से मिलने पहुंचेंगे अखिलेश यादव:प्रवास के स्थान पर होगी मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment