Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की मौत:बुलंदशहर में बेकाबू कार ने हाईवे पर रौंदा, 48 घंटे में दोनों की जान गई

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में श्मशान घाट से बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह 6 बजे वह पैदल ही हाईवे पार कर रहे थे, तभी अर्टिगा कार ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुआ। व्यापारी अशोक चौधरी (75) के बेटे प्रशांत (40) की सोमवार दोपहर को मौत हुई थी। अगले दिन घर से 500 मीटर दूर श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। घरवालों का कहना है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे अस्पताल लाया गया तो मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि उसने जहर खाया था। पत्नी छोड़कर गई, तब से डिप्रेशन में था अशोक चौधरी बिलसुरी गांव के रहने वाले थे। किराने की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा (65), दो बेटियां और बेटा प्रशांत था। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। घरवालों के मुताबिक, बेटे प्रशांत की पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। साथ में अपनी दोनों बेटियों को भी ले गई थी। पत्नी के जाने के बाद से प्रशांत डिप्रेशन में था। सोमवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन सिकंदराबाद CHC पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने बताया- बुधवार सुबह अशोक बेटे की चिता से अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट गए थे। घर से श्मशान घाट थोड़ी ही दूरी पर था, इसलिए पैदल ही गए थे। आधे घंटे बाद पता चला कि उन्हें कार ने रौंद दिया है। हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्हें CHC ले गए। वहां डॉक्टर मनोज भारद्वाज ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पत्नी-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल अशोक की पत्नी पुष्पा और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब इस परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है। सूचना पर सिकंदराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ------------- ये खबर भी पढ़ें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत:100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा, लखनऊ से देवरिया जा रहे थे सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 3 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बुधवार सुबह 5 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम महिला बोलीं- मंदिर के नाम कर दूंगी मकान:संभल में दूसरे पक्ष ने कहा- वक्फ की जमीन, मामला कोर्ट में विचाराधीन
    Next Article
    महराजगंज में युवतियों ने बाइक पर स्टंट कर बनाई रील:ओवरब्रिज पर बाइक से वीडियो बनाती दिखीं, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment