Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के बयान के बाद तेलंगाना की मंत्री बर्खास्त:CM रेड्डी पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था; राज्यपाल को सिफारिश भेजी

    16 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटा दिया। यह फैसला उनकी बेटी के मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर बढ़े विवाद के बीच लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेखा की बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सुरेखा को हटाने की सिफारिश गुरुवार को ही तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेज दी गई है। उनके पास वन, पर्यावरण और बंदोबस्ती विभाग थे। सुरेखा ने कहा- सफाई देने का मौका नहीं दिया सुरेखा का कहना है कि मेरी बेटी के बयान के लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कार्रवाई से पहले मुझे सफाई देने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस का उन्होंने जवाब दिया था। इसके बावजूद उन्हें हटाने की सिफारिश से पहले उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई, यह समझ से परे है। रेवंत रेड्डी ने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने भी यह मुद्दा उठाया और सुरेखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस हाईकमान जब अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा था, तब सुरेखा बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिली थीं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान:कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं देना तेलंगाना का अपमान है। पूरी खबर पढे़ं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Crime news: मैटरनिटी लीव, नया घर और खुशियों से भरा परिवार; फिर एक अनजान ने चाकू घोंपकर क्यों दी दर्दनाक मौत?
    Next Article
    आदित्य ठाकरे बोले-दिशा सालियान मौत से मेरा कोई लेना-देना नहीं:मैं आरोपों का जवाब क्यों दूं; एक दिन पहले हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment