Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी को गाली देने पर युवक को मारी थी गोली:फर्रुखाबाद में झाड़ियों में मिला था शव, दो गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दिसंबर माह में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को गांव मई रसीदपुर निवासी सोवरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव झाड़ियों में मिला था। कायमगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमें जांच में लगाई गई थीं। विवेचना के दौरान मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव साहिबाबाद निवासी विकल, एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर निवासी सनी उर्फ दीपक राजपूत और नवाबगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी जबर सिंह के नाम सामने आए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विकल और सनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जबर सिंह फरार है। पूछताछ में आरोपी विकल ने बताया कि 24 दिसंबर को वह जबर सिंह और सनी के साथ जबर सिंह के भाई की बेटी की शादी के लिए सामान लेने जा रहा था। रास्ते में रसूलपुर मार्ग पर उनकी बाइक एक साइकिल सवार से टकरा गई। साइकिल सवार नशे में था और टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान साइकिल सवार ने जबर सिंह को बेटी की गाली दे दी। इससे नाराज होकर जबर सिंह ने तमंचे से उसकी कमर में गोली मार दी। घायल युवक गिरा, फिर उठकर आगे बढ़ा तो आरोपी ने सामने से दूसरी गोली मार दी। बाद में तीनों आरोपियों ने उसे उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा (.315 बोर), तीन जिंदा कारतूस और सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा एएसपी ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। मृतक के शरीर पर गोलियों के निशान थे, लेकिन उसकी किसी से रंजिश की जानकारी नहीं मिली। जांच में सामने आया कि वह शराब पीने का आदी था और नशे में अपशब्द बोलता था। सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी जबर सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 46 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 बच्चों को लेकर प्रेमी के पास रहने आई प्रेमिका:2100 किमी सफर तय कर अबोहर पहुंची, फ्री फायर गेम खेलते वक्त प्यार हुआ
    Next Article
    1990 बैच के आईआईटीयंस ने दी 13.2 करोड़ की गुरुदक्षिणा:छात्रों द्वारा दिए गए फंड से छात्रों को मिलेगी स्कालरशिप, रिसर्च में मिलेगा योगदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment