Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के प्रेमी को घर बुलाकर पीटकर हत्या की:बेटी के टेलीग्राम से मैसेज किया, भाई-बेटे के साथ मिलकर मार डाला, शव मैनपुरी में फेंका

    22 hours ago

    1

    0

    एटा में पिता ने बेटी से अफेयर होने पर उसके प्रेमी को पीटकर मार डाला। उसने बेटी के टेलीग्राम से मैसेज कर उसके प्रेमी को घर बुलाया। इसके बाद युवक के पहुंचते ही बेटे- भाई और पत्नी के साथ मिलकर डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मैनपुरी में फेंक दिया। परिजनों ने बेटी की अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, गदनपुर निवासी अमरपाल को बेटा पवन (25) 13 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था। जांच के दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में गली से गुजरता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच मैनपुरी में शिकोहाबाद रोड पर पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में परिजनों ने फोटो के आधार पर युवक की पहचान पवन के रूप में की। हत्या का शक गहराने पर एसएसपी इलामरन ने खुलासे के लिए टीम बनाई। स्वाट और सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल खंगालनी शुरू की। कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया। परिजनों और गांव वालों से भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया, जांच में सामने आया कि गांव के रहने वाले मुख्य आरोपी प्रमोद की बेटी से पवन का ढाई साल से अफेयर था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों परिवारों में विवाद हो चुका था। इसी रंजिश में आरोपियों ने युवक को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रमोद ने अपनी बेटी के टेलीग्राम अकाउंट से पवन को मैसेज कर घर बुलाया। पवन के वहां पहुंचते ही उस पर हमला कर या। प्रमोद, उसके बेटे मोहित, भाई रविंद्र और उनकी पत्नियों ने मिलकर पवन की बेरहमी से पिटाई की। उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। अगले दिन शव को ट्रक में लादकर मैनपुरी के शिकोहाबाद रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस ने रविंद्र और प्रमोद पुत्र अनार सिंह और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं, 2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो ‘आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। यहां बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न:हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
    Next Article
    संभल में 10 केंद्रों पर होगा होमगार्ड परीक्षा का आयोजन:DM-SP ने व्यवस्थाएं जांची, 21,888 परीक्षार्थियों की CCTV से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment