Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की शादी कराके लौट रहे माता-पिता-भाई की मौत:दो ड्राइवर और पालतू कुत्ते की भी जान गई, मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो

    8 hours ago

    3

    0

    मऊ में शनिवार सुबह 3 बजे ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी, बेटा और दो ड्राइवर शामिल हैं। पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। परिवार रांची में बेटी की शादी करके गोरखपुर लौट रहा था। हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद परिवार कार में ही फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा दोहरीघाट थाने में हुआ। मरने वालों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और बेटे कृतार्थ (27) के रूप में हुई है। तीनों गोरखपुर के रानीडीहा के रहने वाले थे। दोनों ड्राइवर रविंद्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) बिहार के गया के रहने वाले थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में आज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरु:10,358 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    पीलीभीत में अवैध कोल्ड स्टोरेज सील होगा:डीएम ने दिए आदेश, सफेदपोशो के संरक्षण में चल रहा अवैध कोल्ड स्टोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment