Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में आज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरु:10,358 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    6 hours ago

    3

    0

    कुशीनगर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 10,358 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 1,728 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों में उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना और बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर शामिल हैं। परीक्षा से पूर्व एडीएम वैभव मिश्र और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मौजूदगी में विकास भवन सभागार में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की जाएगी ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र ही लेकर केंद्र पर पहुंचें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान किया जाएगा, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, क्योंकि निर्धारित समय के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे और विलंब से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    300 रुपए का बिल 60 हजार तक आ रहा:लखनऊ में कस्टमर बोले- कर्मचारियों ने धमकी देकर लगाए बिजली के स्मार्ट मीटर
    Next Article
    बेटी की शादी कराके लौट रहे माता-पिता-भाई की मौत:दो ड्राइवर और पालतू कुत्ते की भी जान गई, मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment