Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की शादी में 1 रुपए शगुन लिए:नोएडा में भाजपा नेता ने पेश की मिसाल, दहेज न लेने की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भाटी ने अपने पुत्र अनिकेत भाटी के विवाह में दहेज जैसी कुरीति को त्यागकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने शादी में मात्र 1 रुपये का शगुन स्वीकार किया। गुरुवार को अनिकेत का विवाह दिल्ली के बिहारीपुर निवासी प्रवीण की सुपुत्री निखिता के साथ संपन्न हुआ। इस विवाह की सबसे बड़ी विशेषता इसका 'दहेज मुक्त' होना रही। जितेंद्र भाटी ने लगन और सगाई के दौरान उपहारों के बजाय मात्र 1 रुपये का प्रतीकात्मक टीका स्वीकार किया। इतना ही नहीं, विदाई के समय भी कन्या पक्ष से कोई कीमती वस्तु या नकदी लेने के बजाय केवल 1 रुपये का कन्यादान स्वीकार कर इस रिश्ते को सादगी और सम्मान की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शादी में फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से बारात में डीजे और शोर-शराबे को भी दूर रखा गया। सादगी के साथ निकली इस बारात ने यह संदेश दिया कि विवाह दो परिवारों का मिलन है, न कि प्रदर्शन का माध्यम। जितेंद्र भाटी के इस कदम की पूरे जिले में सराहना हो रही है। यह पहल उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख है जो विवाह को आर्थिक बोझ बना देते हैं। इस विवाह ने साबित कर दिया कि यदि समाज के जिम्मेदार लोग पहल करें, तो दहेज जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू कॉलेज में एलएलबी परीक्षा में बड़ी चूक:हिंदू लॉ की जगह टॉर्ट का प्रश्नपत्र बांटा गया
    Next Article
    प्रयागराज में स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 मौत:3 घायल, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment