Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से पिता की हत्या:फतेहपुर में सीने में 2 बार लगी गोली, शराब ठेके के सामने झगड़ा; सेल्समैन हिरासत में

    10 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में शनिवार देर रात करीब 11 बजे शराब ठेके के सामने विवाद में ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रक्षाबंधन पर घर आए मनीष कुमार दुबे (46) बेटे से कहासुनी की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से उनके सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आरोपियों से मनीष का पुश्तैनी जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें- शराब ठेके के सामने हुई फायरिंग घटना असनी गांव में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने हुई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान असनी गांव निवासी मनीष दुबे(46) के रूप में हुई है। मृतक मनीष कुमार दुबे ट्रक ड्राइवर थे। वे बाहर रहकर ट्रक चलाते थे। रक्षाबंधन में अपने घर आए थे। घर में पत्नी रीता दुबे उम्र (32), दो बेटे गौरव दुबे (18), वैभव दुबे(16) रहते हैं। शनिवार रात मनीष का बेटा वैभव शराब ठेके के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद के बेटों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। कहासुनी की जानकारी मिलने पर वैभव की ओर से उसके पिता मनीष दुबे और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर सेल्समैन गोवर्धन निषाद ने ठेके के मालिक अमन सिंह और मनु सिंह को फोन कर बुला लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। लाइसेंसी रिवाल्वर से किया फायर आरोप है कि इसी दौरान मनु सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। उसने मनीष दुबे पर गोली चला दी। आरोपी ने 2 बार सीने पर गोली मारी। गोली लगते ही मनीष गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और परिजन घायल मनीष को अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मनीष की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों न बताया कि आरोपी से पुश्तैनी जमीन विवाद भी चल रहा था। हालांकि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बेटे वैभव ने बताया कि- हम दो लोग पैदल आ रहे थे, तभी दो लोग वहां गेगासो से आ रहे थे। गेगासो से आते समय बीच सड़क पर हमको गाड़ी से रोका गया। रोकने के बाद हमारे मारपीट भी की। जिसके बाद हमने अपने घर में पिता को जानकारी दी तो पिता भी पहुंचे। तभी आरोपी अमन और उनके छोटे भाई ने कहा कि इनको गोली से मार दो। तभी अमन और मनु सिंह ने गला दबाकर गोली सीने में मार दी। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला:फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया 'काजल ने मेरी बहन को मरवा दिया। उसका रेप करवा दिया। ये दरिंदे जब-जब दिखाई देंगे, हमें बहुत दुख होगा। इन सबको हमारी आंखों के सामने फांसी होनी चाहिए, तब हमारी बहन को इंसाफ और हमें तसल्ली मिलेगी। घर आने से पहले बोल रही थी कि बहुत तेज भूख लगी है, कुछ अच्छा खाना बना लो। फिर वो घर वापस नहीं आ पाई। मेरी बहन चली गई, मैं अकेली रह गई।' यह दर्द है उस लड़की का…पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुराबादाबाद में 1 घंटे में चाचा-भतीजे की मौत:भतीजे को लगा करंट, अस्पताल पहुंचे चाचा को ट्रक ने रौंदा
    Next Article
    रवि किशन बोले-मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधे हो:अंदाज देख योगी खिलखिलाए; सपा सांसद का पलटवार- BJP में अंधों को ढूंढो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment