Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

    5 hours from now

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले कुछ महीनों में एक लाख युवाओं को नौकरी देने के हालिया बयान पर तंज कसा है। रविवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है और इसी दौरान एक लाख नौकरियां देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जनवरी के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।बीजेपी ने गरीबों को निराश कियाअखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को निराश किया है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में लोग मंदिरों के बाहर भीख मांगने के लिए मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग मंदिरों के अंदर से ही चोरी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मंदिरों के बाहर बड़ी संख्या में लोग दान मांगते दिखाई देते हैं, लेकिन कोई भिखारी मंदिर के अंदर से चोरी नहीं करता। अखिलेश ने भाजपा को ‘अधर्मी’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी भगवान को चढ़ाए गए चढ़ावे में भी चोरी कर रही है।इसे भी पढ़ें: Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर सक्रिय हुआ मानसून, Delhi-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसमई20 पेट्रोल के मुद्दे पर भी निशानाअखिलेश यादव ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उसे ‘मिलावटी’ बताया। उन्होंने ई20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इन ‘मिलावटी लोगों’ ने पेट्रोल में भी मिलावट कर दी है। उनका इशारा पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रण वाले ई20 ईंधन को लेकर चल रही बहस की ओर था।सत्ता में आए तो 26 हजार स्कूल खोलेंगेसपा प्रमुख ने कहा कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आती है तो भाजपा शासन के दौरान बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि स्कूल बंद होने का सबसे ज्यादा असर पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों पर पड़ा है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि पीडीए समुदाय के लोग शिक्षित हों। अखिलेश ने कहा कि गांवों में स्कूल बंद होने से खासतौर पर लड़कियों की शिक्षा प्रभावित हुई है।इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में ऐसा क्या हुआ कि बदल गए केजरीवाल-सिसोदिया?जातीय जनगणना और प्रतिनिधित्व की मांग दोहराईअखिलेश यादव ने जातीय जनगणना कराने और पिछड़े वर्गों को समान अधिकार देने की अपनी मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में समाज के हर वर्ग के हितों को जगह दी, उसी तरह समाजवादी पार्टी आबादी के आधार पर अलग-अलग समुदायों को प्रतिनिधित्व और अधिकार दिलाने की कोशिश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद रसुवा जलविद्युत परियोजना में कार्यरत कुशीनगर के चार लोग लापता
    Next Article
    नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment