Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मकान-जमीन के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट:ईंट से हमला करने का आरोप, पीड़ित ने 5 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

    15 minutes ago

    1

    0

    संभल में कैलादेवी थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में पुश्तैनी मकान और जमीन के पुराने विवाद को लेकर रविवार शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। करीब 5 बजे हुए विवाद में मारपीट के दौरान पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सारंगपुर निवासी मित्रपाल सिंह ने बताया कि गांव में उनका पुश्तैनी मकान है। उनके बाबा और परिवार के अन्य बुजुर्ग इसी मकान में रहते थे और उनका निधन भी यहीं हुआ। आरोप है कि दूसरा पक्ष जमीन को अपना बताकर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पानी पीने गए बेटे का दूसरे पक्ष से हुआ विवाद मित्रपाल के मुताबिक, रविवार शाम उनका बेटा गांव में लगे वॉटर कूलर पर पानी पीने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मित्रपाल का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन पर ईंट से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। उनका बड़ा बेटा अतुल भी मारपीट में घायल हुआ है। पहले भी हो चुकी हैं तीन घटनाएं पीड़ित ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की यह चौथी घटना है। इससे पहले गांव के लोग हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करा देते थे, इसलिए पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। रविवार को विवाद बढ़ने के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पांच लोगों पर मारपीट का आरोप मित्रपाल सिंह ने सतपाल पुत्र मुकुट सिंह, धर्मवीर पुत्र हेमराज, दिनेश पुत्र रामोतार, जुगेंद्र पुत्र रामोतार और विजेंदर पुत्र रंजीत, सभी निवासी सारंगपुर, पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद और मारपीट की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बने लुटरे:बरेली में ऑटो लूटा, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
    Next Article
    कौशांबी में अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई:अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment