Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी मोबाइल पर बात करती थी, पिता ने मार डाला:गोरखपुर में हंसिए से गला काटा, पत्नी से झूठी कहानी गढ़वाई

    5 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी बेटी किसी लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। मना करने पर भी नहीं मान रही थी। 13 मार्च को भी मैंने उसे मोबाइल पर बात करते देखा। जब डांटा तो जवाब देने लगी। मैंने उसे एक थप्पड़ मार दिया। तभी बेटी ने भी हाथ उठा दिया। ये मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया।’ 'तुरंत कमरे में रखी हंसिया लेकर आया और उस पर करीब 8 से 10 वार किए। खून से लथपथ हो गई तो मैं भाग गया। पत्नी उसे मेडिकल कालेज लेकर गई, लेकिन बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर झूठी कहानी रची और पत्नी से गलत तहरीर दिलवाई।' ये बातें गोरखपुर में आरोपी पिता कमलेश भारती ने कबूल की। उसने बताया कि बेटी नेहा भारती (23) हंसिया पर गिरी नहीं थी, बल्कि मैंने उसकी हत्या की थी। इसे हादसा साबित करने की कोशिश कर रहा था। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र का है। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… पुलिस के मुताबिक, 13 मार्च को गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा भारती (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। हंसिया से उसका गला कट गया था। परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। परिजनों से पूछताछ की गई। नेहा की मां मनोरमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मेरे साथ खेत की तरफ गई थी। वहां से सुबह करीब 11 बजे घर लौटकर आए। तभी घर पर नेहा फिसलकर गिर गई। इस दौरान जमीन पर रखे हंसिया से उसके गर्दन कट गई। हालांकि, नेहा की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मामला और उलझ गया। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर नेहा की लाश कब्जे में ले ली। 14 मार्च को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जब उनसे हंसिया मांगी गई तो वो भी नहीं दे पाए। शक बढ़ने पर पुलिस ने उनके खिलाफ सबूत जुटाना शुरू किए। 15 मार्च को कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस को शक कैसे हुआ? दरअसल, घटना के बाद गांव में नेहा की हत्या के चर्चाएं होने लगीं। दबी जुबान हर कोई यही कह रहा था कि पिता ने ही बेटी को मारा है। लेकिन, परिजन कुछ और ही कहानी सुना रहे थे। जब पुलिस तक यह बात पहुंची तो छानबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ में बाप-बेटी के रिश्तों में तल्खी की बात सामने आई। फिर पुलिस ने पिता के खिलाफ सबूत जुटाना शुरू किए। इस संबध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया- साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे जुर्म कबूल कर लिया है। कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए, इसलिए सपा बौखलाई:सपा का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांशीराम जयंती पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटों की ताकत के जरिए सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ही बहुजन समाज की असली पार्टी है। बाकी सभी पार्टियां स्वार्थ की साथी हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर महिला से रेप, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात... युवक गिरफ्तार
    Next Article
    3 दोस्तों को डंपर ने रौंदा, एक का सिर अलग...VIDEO:फर्रुखाबाद पुलिस ने डेडबॉडी को खुरचकर उठाया; एक की 2 महीने बाद शादी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment