Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दोस्तों को डंपर ने रौंदा, एक का सिर अलग...VIDEO:फर्रुखाबाद पुलिस ने डेडबॉडी को खुरचकर उठाया; एक की 2 महीने बाद शादी थी

    10 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में बाइक सवार तीन दोस्तों को डंपर ने रौंद दिया। सभी की मौके पर मौत हो गई। हादसे का CCTV आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क क्रॉस करते वक्त डंपर ने तीनों को टक्कर मारी। तीनों युवक डंपर में फंस गए। 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे, फिर डंपर पेड़ से टकराकर दुकान में घुस गया। हादसे में एक का सिर धड़ से अलग हो गया। तीनों की डेड बॉडी सड़क पर चिपक गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को सड़क से खुरचकर थैली में भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 12:30 बजे हुआ। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मरने वाले युवकों की पहचान नयागांव के रहने वाले पुष्पेंद्र (20), अर्पित (18) और निशु यादव (15) के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार भी थे। अर्पित की दो महीने बाद शादी थी। वह घर का इकलौता बेटा भी था। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला हादसे की सूचना मिलते ही रविवार सुबह अर्पित के चाचा सुनील फर्रुखाबाद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया- शनिवार शाम 8 बजे तीनों खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन तीनों वहां नहीं गए। इसके बजाय अर्पित के फर्रुखाबाद में नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित मामा के घर निकल गए। इस दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया- 5 मई को अर्पित की शादी फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र की एक लड़की से होने वाली थी। उसकी तैयारियां चल रही थीं। अर्पित की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। निशु और अर्पित आपस में चचेरे भाई हैं। पुष्पेंद्र भी परिवार का ही है। निशु और अर्पित के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। अर्पित की मां ओमा देवी, दोनों बहनों कंचन और छोटी का रो-रोकर बुरा हाल है। नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया- डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर ले ली गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी मोबाइल पर बात करती थी, पिता ने मार डाला:गोरखपुर में हंसिए से गला काटा, पत्नी से झूठी कहानी गढ़वाई
    Next Article
    वाराणसी में गंगा स्नान कर रहे दो भाई डूबे:गोरखपुर से आया था परिवार; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment