Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने मां की ईंट से हमला कर हत्या की:सीतापुर में शराब के नशे में वारदात, आरोपी बेटा गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के ग्राम ऊंचा खेरा कलां में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मालती देवी (65) पत्नी स्व. मथुरा प्रसाद अपने बेटे हरिशंकर के साथ घर में रहती थीं। बताया जा रहा है कि हरिशंकर शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आकर विवाद करता रहता था। बुधवार देर रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर मालती देवी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मालती देवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर दम तोड़ चुकी थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर के ही एक कमरे में छिपकर बैठ गया था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कमलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी हरिशंकर लंबे समय से शराब के नशे का आदी था और अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि करीब पांच वर्ष पहले मालती देवी के पति मथुरा प्रसाद का भी निधन हो चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में गैस के लिए हाहाकार, सर्वर ने बढ़ाई मुसीबत:ईरान-इजरायल युद्ध के बहाने सिस्टम फेल, मार्च की बुकिंग पर अप्रैल में मिल रही डिलीवरी डेट
    Next Article
    सफाईकर्मी से अभद्रता, प्रधान प्रतिनिधि पर गाली देने का आरोप:कासगंज में संघ ने विकास भवन पर धरना दिया, FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment