Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाईकर्मी से अभद्रता, प्रधान प्रतिनिधि पर गाली देने का आरोप:कासगंज में संघ ने विकास भवन पर धरना दिया, FIR की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले में एक सफाईकर्मी ने तुमरिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर जातिसूचक टिप्पणी और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। इस मामले में सफाईकर्मी अजीत कुमार ने प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सफाईकर्मी के समर्थन में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने कासगंज के विकास भवन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह घटना 10 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे विकास भवन परिसर, कासगंज में हुई। बताया गया है कि सफाईकर्मी अजीत कुमार और प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के दिन सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे थे। अजीत कुमार के आरोप के अनुसार, सुलह वार्ता के दौरान हेम सिंह ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी कि वे उन्हें कासगंज के किसी भी गांव में काम नहीं करने देंगे। अजीत कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि हेम सिंह ने संघ अध्यक्ष राजेश कुमार का कॉलर पकड़ा और उनके पूर्वजों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। शोर सुनकर विकास भवन के कर्मचारी जगतपाल, संजीव कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह और मुन्नालाल मौर्य सहित कई लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद अजीत कुमार वहां से चले गए। अजीत कुमार वाल्मीकि समुदाय से हैं, जबकि हेम सिंह मौर्य समुदाय से संबंधित हैं। अजीत कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि हेम सिंह की टिप्पणियों से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस घटना से आहत होकर सफाईकर्मी ने बीते दिन विकास भवन की पानी की टंकी पर चढ़कर भी कार्रवाई की मांग की थी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी को न्याय दिलाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे ने मां की ईंट से हमला कर हत्या की:सीतापुर में शराब के नशे में वारदात, आरोपी बेटा गिरफ्तार
    Next Article
    मुरादाबाद डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में घुसा कब्र बिज्जू:वन विभाग ने एक को पकड़ा, कर्मचारियों में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment