Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी से परेशान मां ने PM से मांगी इच्छा मृत्यु:वाराणसी में बुजुर्ग महिला ने कहा- जबरन संपत्ति हड़पना चाहती है बेटी, रोज करती है टार्चर

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक पारिवारिक संपत्ति विवाद में एक वृद्ध मां ने बेटी की प्रताड़ना से परेशान होकर बुधवार को प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की। मीना सिंह (75) और उनके पति सुरेंद्र नाथ सिंह (80) ने अपनी ही बेटी पर धोखे से करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंतरिम राहत देते हुए 23 अप्रैल 2026 तक बुजुर्ग दंपति को घर से बेदखल करने और संपत्ति किसी तीसरे व्यक्ति को देने पर रोक लगा दी थी। मीना सिंह ने बताया कि 23 फरवरी सोमवार रात जैसे ही बेटी को हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की जानकारी मिली, उसी रात करीब 12 बजे फिर से मारपीट शुरू कर दी गई। महिला ने 112 नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। प्रताड़ना ताड़ना से परेशान होकर उसने प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की है। क्या है पूरा मामला मामला वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित मीना सिंह और उनके पति सुरेंद्र नाथ सिंह ने 14 जनवरी 2026 को अपनी बेटी डॉ रुचि सिंह, नाती काव्यांश सिंह और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 2022 में साजिश करके घर पर रजिस्ट्री अधिकारियों को बुलाकर 4 गिफ्ट डीड तैयार कराए गए और पूरी संपत्ति बेटी के नाम करा ली गई। बुजुर्ग दंपति का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी बिजली बिल में नाम बदलने से हुई। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लाइसेंसी असलहा दिखाकर डराने का आरोप लगाया गया। साथ ही जेवर, नकदी और चाबियां छीनने तथा बैंक खातों से डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक निकाल लेने की बात कही गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटियाली थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, 400 कार्यकर्ता 5 घंटे से कर रहे नारेबाजी
    Next Article
    अखिलेश बोले- डिप्टी सीएम किसी लायक नहीं, कुर्सी छोड़ दें:NRC लाकर मुस्लिम भाइयों से कागज खोजवा रहे थे, SIR के बाद हिंदू ढूंढ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment