Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- डिप्टी सीएम किसी लायक नहीं, कुर्सी छोड़ दें:NRC लाकर मुस्लिम भाइयों से कागज खोजवा रहे थे, SIR के बाद हिंदू ढूंढ रहे

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बटुक जो हमारे पूजनीय हैं, उनकी चोटी पकड़कर अपमानित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें महापाप पड़ेगा, लेकिन डिप्टी सीएम की चलती नहीं है, ये किसी लायक नहीं। ऐसे डिप्टी सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा- याद होगा, इसी शहर के आसपास बुलडोजर चला था। जिसमें ब्राह्मण मां-बेटी जल गए थे। हमारे डिप्टी सीएम ने कहा था कि तुम मेरे परिवार के हो, हम पूरा सम्मान करेंगे। ये डिप्टी सीएम नहीं हैं, ये स्वार्थ के लिए बैठे हुए लोग हैं। उन्नाव में 3 लाख से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया गया। भाजपा के लोग तो NRC लाकर मुस्लिम भाईयों से कागज ढुढ़वा रहे थे। लेकिन SIR के बाद तो हिंदू भाई ही कागज ढूढ़ने में जुटे हैं। अखिलेश बेटी अदिति के साथ शादी समारोह में कानपुर पहुंचे। इसके बाद स्वरूप नगर स्थित घटा पारा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां बेटी अदिति यादव और सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। अखिलेश बिरहाना रोड स्थित मशहूर ‘मुन्ना समोसा’ की दुकान पर समोसा खाया। इससे पहले 12 फरवरी को अखिलेश कानपुर आए थे। तब उन्होंने पूछा कि यहां क्या फेमस है…कचौड़ी या समोसा। तब किसी ने कहा था- समोसा। इसके बाद उन्होंने समोसा खाने की इच्छा जताई थी। 2 तस्वीरें देखिए…. अखिलेश यादव के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी से परेशान मां ने PM से मांगी इच्छा मृत्यु:वाराणसी में बुजुर्ग महिला ने कहा- जबरन संपत्ति हड़पना चाहती है बेटी, रोज करती है टार्चर
    Next Article
    पत्नी की मौत में आरोपी पति गिरफ्तार:गोंडा में परिवार के 5 लोगों पर हत्या की FIR, मरने से पहले कहा था- पापा शाहरुख मार डालेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment