Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटियां अब खुद बनेंगी अपनी ढाल:CSJMU में 8 अप्रैल से मिलेगी फ्री सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, एक्सपर्ट सिखाएंगे बचाव के गुर

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में 8 अप्रैल से बालिकाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) और फिजिकल एजुकेशन विभाग की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स लड़कियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा खुद करने के पैंतरे सिखाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह ट्रेनिंग न केवल छात्राओं के शारीरिक कौशल को बढ़ाएगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी जबरदस्त बढ़ोतरी करेगी। ब्लैक बेल्ट एक्सपर्ट देंगे प्रशिक्षण? मल्टी पर्पस हॉल में आयोजित इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिहान विजय कुमार मौजूद रहेंगे। वे सिक्स डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर और आत्मरक्षा विशेषज्ञ हैं। विजय कुमार छात्राओं को बताएंगे कि बिना किसी हथियार के, केवल सजगता और तकनीक के दम पर हमलावर को कैसे मात दी जा सकती है। यह ट्रेनिंग रोजाना दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी। ‘मिशन शक्ति’ को मिलेगी नई उड़ान डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय की छात्राओं को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि महिलाएं अब अबला नहीं हैं, बल्कि अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. विनय पाठक इस विशेष अभियान की शुरुआत करेंगे। ट्रेनिंग क्यों जरूरी है? आज के दौर में बालिकाओं के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना अनिवार्य हो गया है। इस शिविर में छात्राओं को सिखाया जाएगा कि: अचानक हमले से कैसे बचें? सामान्य चीजों (जैसे पेन, बैग या चाबी) का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा के लिए कैसे करें। हमलावर की कमजोर कड़ियों पर वार कर वहां से सुरक्षित कैसे निकलें। हर कोई ले सकता है हिस्सा कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाना है। मुख्य फोकस बालिकाओं की सुरक्षा पर है, लेकिन इसमें सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया है ताकि समाज में सुरक्षा को लेकर सामूहिक जागरूकता पैदा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में पलटा:ड्राइवर समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर; झांसी रेफर
    Next Article
    सरकारी ड्यूटी का बहाना बना शिक्षक की गैरहाजिरी:मार्च में स्कूल नहीं आईं, CDO ने रजिस्टर देखा तो खुली पोल; अब सैलरी पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment