Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा अस्पताल में दवा लाइन में मारपीट:घटना का वीडियो आया सामने, CMS ने दिए जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में दवा लेने की लाइन में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर हुई, जहां दवा लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति कथित तौर पर लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया, तो बात बहस से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। लोगों ने मामले को शांत कराया वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने बताया कि दवा की लाइन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि मामला अब शांत है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पेयजल टंकी निर्माण रुका:ग्राम समाज भूमि पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान
    Next Article
    Asha Bhosle Funeral Live: अंतिम सफर पर आशा ताई, एक झलक पाने के लिए सड़कों पर फैंस का जनसैलाब; थोड़ी देर में शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment