Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा कोर्ट से भागे आरोपी का नहीं मिला कोई सुराग:36 घंटे से ढूंढ रही पुलिस टीम, परिजनों को हिरासत में लिया

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा जिले के अतर्रा सिविल न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चोरी का आरोपी बंदी 36 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थान बदल दे रहा है। अतर्रा थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय चुन्नू कोटार्य को वाहन गैराज से बैटरी चोरी के आरोप में 16 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सोमवार को उसे पेशी के लिए सिविल न्यायालय अतर्रा लाया गया था। पेशी के बाद शाम करीब छह बजे जब पुलिसकर्मी उसे अन्य बंदियों के साथ वाहन में बैठा रहे थे, तभी उसने लघुशंका जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी उसे नीचे लेकर गया, जहां मौका पाकर वह पुलिस को चकमा देते हुए दीवार फांदकर खेतों की ओर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और तत्काल अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कराई गई थी। आसपास के जनपदों को भी सूचना दी गई। पुलिस टीमों ने फरार बंदी के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां लगातार दबिश दी। मंगलवार देर रात सूचना मिली कि वह फतेहगंज थाना क्षेत्र के भौती गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भी फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके परिजनों को हिरासत में लेकर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई है। वहीं, पेशी में लाने वाले सब इंस्पेक्टर की ओर से बंदी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगातार लगी हैं। उसके छिपने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार XUV ने बाइक को टक्कर मारी:बरेली के बहेड़ी में हुए हादसा में एक की मौत, एक घायल; ड्राइवर फरार
    Next Article
    पीलीभीत में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग:फर्नीचर, कपड़े और राशन जलकर राख; फायर ब्रिगेड टीम ने काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment