Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला, दो गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में भाजपा जिला प्रतिनिधि और ठेकेदार के बेटे राज नारायण मौर्य की गाड़ी पर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे के पास एक अस्पताल के नजदीक हुई थी। यह वारदात 16 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे हुई, जब राज नारायण मौर्य मिल एरिया थाना क्षेत्र के पचवर गांव स्थित अपने घर राजघाट से लौट रहे थे। तिराहे के पास घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। घटना के तुरंत बाद, पीड़ित राज नारायण मौर्य ने कोतवाली नगर थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के अनुसार, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई थी। फुटेज की जांच के बाद, घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृगेंद्र शुक्ला (पुत्र विनोद कुमार शुक्ला, निवासी तिलक नगर गोरा बाजार, कोतवाली नगर, रायबरेली) और अमर बहादुर गुड्डू (पुत्र उमाशंकर पांडे, निवासी नकुलहा, जनपद रायबरेली) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक (संख्या UP 33 AW 5705) भी बरामद कर ली गई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओपी राजभर आज कासगंज में:अधिकारियों संग बैठक, अंत्येष्टि स्थल का उद्घाटन और महारैली को संबोधित करेंगे
    Next Article
    उन्नाव शोरूम में डेढ़ लाख की चोरी, VIDEO:ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार, CCTV में हुआ कैद, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment