Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 10 लाख के मोबाइल चोरी का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 31 फोन बरामद किए

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने शहर में हुई दो दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड और नकदी सहित चोरी का सामान बरामद किया है। यह घटना 4/5 मार्च 2026 की रात को हुई थी। अज्ञात चोरों ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ज्योति नगर में संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल दुकान और बिजली खेड़ा में दिनेश कुमार प्रजापति की लोहे व सरिये की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। इन घटनाओं के संबंध में कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देश पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को छोटा बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू उर्फ पिट्टू/पिट्टी पुत्र रामकिशोर, निवासी चांदी पट्टी, थाना अजयगढ़, जनपद पन्ना (म0प्र0) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किए गए 31 मोबाइल फोन, 2 ईयरबड, 20 हजार 25 रुपये नकद और 1 एसबीआई चेक बरामद हुए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू उर्फ पिट्टू/पिट्टी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में फिर शुरू हुआ धरना:सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पहुंच कर कहा व्यापारियों को अखिलेश यादव से मिलवाउंगा, सरकार बचाए राेजी- रोटी
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण के आरोपी को 10 साल कारावास:बागपत न्यायालय ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, 2022 में दर्ज हुआ था मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment