Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में फिर शुरू हुआ धरना:सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पहुंच कर कहा व्यापारियों को अखिलेश यादव से मिलवाउंगा, सरकार बचाए राेजी- रोटी

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के खिलाफ व्यापारियों का धरना शनिवार शाम 5 बजे से फिर से शुरू हो गया है जो लगभग 10 बजे तक चला। व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारे प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हम कोशिश करते रहेंगे तबतक हम इसमें कामयाब नहीं होते। आवास विकास के कार्यालय पर चल धरने को पुलिस द्वारा खत्म करने के विरोध में व्यापारी शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और लगभग 3 घंटे तक प्रदर्शन किया इसके बाद वह वापस सेंट्रल मार्केट आ गए और उन्होंने अपनी रणनीति तैयार की इसके बाद शाम 5:00 बजे से व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना फिर से शुरू हो गया जनप्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन व्यापारियों के इस धरने में जनप्रतिनिधि और किसान संगठन भी जुड़ा है। शनिवार देर शाम को सरधना विधायक अतुल प्रधान भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों को संबोधित करते हुए अपना समर्थन दिया उन्होंने कहा कि सरकार को इन एक लाख लोगों की आजीविका और रोजी रोटी के लिए मध्यस्ता करते हुए कोई रास्ता निकालना चाहिए ताकि इनको बचाया जा सके। अखिलेश यादव से कराऊंगा मुलाकात सरधना विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारियों से कहा कि मैं अपने नेता अखिलेश यादव से समय लेकर उनसे व्यापारियों को मिलवाकर आउंगा और मैं सरकार के जनप्रतिनिधियों से भी अपील करता हूं कि वह भी मुख्यमंत्री से समय ले और इनकी समस्या उनके सामने रखने का मौका दिलवांए। पहले पुलिस ने खत्म कराया था धरना बीते दिन व्यापारियों का जो धरना आवास विकास के कार्यालय के बाहर चल रहा था उसको देर रात पुलिस प्रशासन द्वारा खत्म करा दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। इनमें से एक व्यक्ति को कलेक्ट्रेट पर तीन घंटे चले धरने के बाद छोड दिया गया और एक को शांति भंग की धारा में चालान कर जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान:पानी के प्लांट में ऑपरेटर था, बेटा बोला- पापा-मम्मी में झगड़ा होता था
    Next Article
    बांदा में 10 लाख के मोबाइल चोरी का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 31 फोन बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment