Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 3 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद, 4 गिरफ्तार:दिल्ली से लाकर यूपी-मध्य प्रदेश में करते थे सप्लाई, STF ने दबोचा

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में अवैध कोडीन कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने बांदा में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की 30 हजार शीशियां अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद की हैं। आरोपी दिल्ली से सिरप की खेप लाकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदा निवासी धीरेन्द्र कुमार, अतर्रा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लकी और रोहित पांडेय तथा हापुड़ निवासी शेखर सिंह के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक गिरोह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से कोडीन कफ सिरप की खेप लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई करता था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर पकड़ा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य डीसीएम में कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से बिसंडा बाईपास होते हुए अतर्रा की तरफ जाने वाले हैं। इसके बाद टीम ने बिसंडा-अतर्रा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उत्तरी गोल चौराहे के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद लाल रंग की टाटा नेक्सॉन कार और उसके पीछे आ रहे डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों से बड़ी संख्या में कोडीन कफ सिरप की शीशियां बरामद हुईं। इसके बाद मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल स्टोर के बजाय नशे के कारोबार में खपाते थे सिरप पूछताछ में आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि गिरोह दिल्ली के द्वारका स्थित एक फार्मा प्रतिष्ठान से कोडीन कफ सिरप लेकर आता था। इसके बाद बांदा, अतर्रा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी। गिरोह सिरप के रैपर बदलकर उसे महंगे दामों पर बेचता था। खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वाले वाहन चालक को सुरक्षित डिलीवरी के बदले 25 हजार रुपए अलग से दिए जाते थे। सिरप की बिक्री से होने वाला मुनाफा गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। बोगस फर्म के नाम पर बनाते थे फर्जी GST बिल एसटीएफ की पूछताछ में गिरोह के कारोबार का एक और तरीका सामने आया। आरोपियों के मुताबिक सिरप की सप्लाई और बिक्री से जुड़े जीएसटी इनवॉइस और बिल हमीरपुर की एक मेडिकल एजेंसी के नाम पर तैयार किए जाते थे। जांच में जिस फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल सामने आया, उसे वाणिज्य कर विभाग पहले ही निष्प्रयोज्य/बोगस फर्म घोषित कर चुका है। आरोपियों का कहना है कि इन्हीं फर्जी दस्तावेजों की आड़ में कोडीन कफ सिरप की खेप को इधर से उधर भेजा जाता था। एसटीएफ अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है सोनभद्र में 80 लाख की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की वाराणसी यूनिट ने सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर हिमांशु गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 80 लाख रुपए कीमत की हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर थाने में 18 सालों से बंद राधारानी:राधा-कृष्ण के मंदिर में बिना राधारानी के मनाई जाती जन्माष्टमी, मूर्तियां मालखाने में रखी
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में लूटकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, 4 साथी भी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और लूटा सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment