Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में लूटकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, 4 साथी भी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और लूटा सामान बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में पसगवां पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात मछेठा नहर पटरी के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मुन्ना उर्फ मुसाफिर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, मछेठा नहर पटरी के पास संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मुन्ना उर्फ मुसाफिर के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, 42 हजार रुपए नकद, दो जोड़ी पुरानी पायल और लूट से संबंधित सामान बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में अलग मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात टीम मछेठा नहर पटरी के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पांच लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में से एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लालपुर, गोला निवासी मुन्ना उर्फ मुसाफिर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसके चार साथियों को भी पकड़ लिया। घायल मुन्ना को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपी के पास तमंचा, कारतूस और जरूरी दस्तावेज मिले पुलिस ने मुन्ना उर्फ मुसाफिर के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। उसके पास से 10,500 रुपए नकद के अलावा चांद टीका, एक बैग, राशन कार्ड, चेकबुक, रेनकोट, चाबियों का गुच्छा और दो पासबुक भी मिली हैं। पुलिस ने बाकी आरोपियों के कब्जे से कुल 31,500 रुपए नकद और दो जोड़ी पुरानी पायल बरामद की हैं। इस तरह आरोपियों के पास से कुल 42 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। मुन्ना समेत पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मुन्ना उर्फ मुसाफिर के साथ परवेज आलम, शरपुद्दीन, सर्वेश और निब्बू लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों से पूछताछ कर लूट की घटना और उसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लूट के मुकदमे के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद सामान और दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मुठभेड़ को लेकर अलग मुकदमा, पुराने मुकदमों की भी जांच पुलिस ने मुठभेड़ की घटना के संबंध में पसगवां थाने में अलग मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब लूट की वारदात में आरोपियों की भूमिका, बरामद सामान और उनके पुराने आपराधिक मामलों को जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 3 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद, 4 गिरफ्तार:दिल्ली से लाकर यूपी-मध्य प्रदेश में करते थे सप्लाई, STF ने दबोचा
    Next Article
    सहारनपुर अग्निवीर भर्ती में 560 अभ्यर्थियों ने पास की रनिंग:790 में से 710 अभ्यर्थी पहुंचे, स्टेडियम में मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के युवाओं ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment