Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में छात्र की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत:घर में खेलते समय मासूम ने खा लिया कीटनाशक

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा के बदौसा कस्बे में एक 10 वर्षीय छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। मासूम घर में खेल रहा था। इसी दौरान कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे मासूम की हालत की गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, बदौसा निवासी बालकृष्ण सोमवार शाम खेलते समय अनजाने में जहरीला पदार्थ निगल गया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले जाया गया। सीएचसी अतर्रा के डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दादा अम्बिका प्रसाद ने बताया कि बालकृष्ण कामता प्रसाद शास्त्री विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बालकृष्ण के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई थी, जिससे परिवार पहले ही सदमे में था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के अनुसार, बालकृष्ण ने अनजाने में जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में योजनाओं के कारण किसानों की आय बढ़ी:जिला कृषि कार्यालय बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम, सीडीओ ने की घोषणा
    Next Article
    पूर्व सपा मंत्री कमलेश पाठक को 6 साल की सजा:भाई समेत 8 को 5 साल की कैद, मुलायम सरकार में मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment