Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में गांवों के लिए नई बसें चलेंगी:मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत मई से संचालन शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। मई माह से जिले में मिनी बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे गांवों से शहर और तहसील तक की यात्रा आसान हो जाएगी। योजना के लिए परिवहन विभाग को कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने 10 अप्रैल को इनकी जांच की। विस्तृत समीक्षा के बाद सभी प्रस्तावित रूटों को संचालन के लिए उपयुक्त मानते हुए मंजूरी दे दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और परिवहन निगम के अधिकारी शामिल थे। समिति ने ग्रामीण जरूरतों, आवागमन की स्थिति और मौजूदा परिवहन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों को स्वीकृति दी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मई से चयनित 11 रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती चरण में बसों को इस तरह चलाया जाएगा कि ग्रामीण सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर अपने काम निपटा सकें और शाम तक वापस अपने गांव लौट सकें। तय किए गए 11 मार्गों में बरछा-डडिया-बांदा, महुई-छतैनी-चरका-सांडा-मरका-बांदा, मुड़वारा-मटेहना-बांदा, बेलगवां-इटवां-बांदा, अमेदी-दांदौघाट-बांदा, फतेहगंज-गोरेमऊ-बांदा, बिलहरका-रानीपुर-बांदा, परछा-कारीडांडी-बांदा, फतेहगंज-कालिंजर-बांदा और सिंहपुर-ओरन-बांदा शामिल हैं। ये बसें बघेलाबारी, रसिन, जबरापुरवा, रानीपुर, बदौसा, नगनेधी, सुरहंडी, महुआ, डिंगवाही, जमनीपुरवा, जोगियन, गुढ़ा, बसराही, गिरवां, गोंडा, अरवारी, भगीरथपुरवा, सांड़ा, खरौली, इंगुवा, पन्नाह, अमिलिहा, भीती, डिफोरा, दलपापुरवा, पवई, बिसंडा, गुरेह, बिलगांव, चिल्ला, पोराई, सहेवा, ओरन सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका ने शादी से किया इनकार पति ने दी जान:हरदोई में पत्नी ने दी थी शादी की सहमति, चंडीगढ़ में शुरू हुई थी कहानी
    Next Article
    प्रेम विवाह की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment