Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम विवाह की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक युवक प्रेम विवाह की जिद में गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान 21 वर्षीय शेर सिंह पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम अटरा कलार थाना सिरसा कलार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेर सिंह का गांव की ही युवती काजल पुत्री रामदास दोहरे से फोन पर संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवक उसी युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था और इसी मांग को लेकर वह अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने ऊपर से शोर मचाते हुए अपनी शादी कराने की मांग रखी, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से लगातार बातचीत की। ग्रामीणों की मदद से भी उसे समझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बातों में आ गया और सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना कुठौंद पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी एक बार इस तरह का हाई-वोल्टेज ड्रामा कर चुका है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में गांवों के लिए नई बसें चलेंगी:मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत मई से संचालन शुरू
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से चल रहे गर्म हवा के थपेड़े:निकली तेज धूप, दोपहर में झोंकेदार हवा करेगी परेशान, 40°C पहुंचेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment