Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई:होटलों और गैस एजेंसियों में मिलीं वितरण संबंधी अनियमितताएं

    5 hours ago

    1

    0

    बांदा में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी रोकने के लिए एक संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और गैस वितरण में अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान साई दरबार रेस्टोरेंट में कुल 12 गैस सिलेंडर मिले। इनमें 3 व्यावसायिक और 9 घरेलू श्रेणी के थे। रेस्टोरेंट संचालक द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट की भी जांच की गई। इन सभी प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक श्रेणी के गैस सिलेंडर उपयोग किए जा रहे थे और कोई भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला। संकल्प गैस एजेंसी और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गैस वितरण को त्वरित और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। आराधना इंडेन गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने समय पर गैस न मिलने की शिकायतें कीं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि टोकन किसी और के नाम पर जनरेट हुआ था, लेकिन गैस की डिलीवरी किसी और को की गई। जांच में ऑनलाइन और भौतिक रिपोर्ट में भी भिन्नता पाई गई। इन अनियमितताओं के संबंध में एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने बताया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में जिले में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई:पीडीए समाज को एकजुट होने का आह्वान, रागिनी सोनकर ने भी रहीं मौजूद
    Next Article
    गल्ला व्यापारी से 50 हजार की ठगी करने वाला शातिर:फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, 23 हजार नकद व पुलिस कैप बरामद; कई जिलों में ठगी की वारदातें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment