Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गल्ला व्यापारी से 50 हजार की ठगी करने वाला शातिर:फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, 23 हजार नकद व पुलिस कैप बरामद; कई जिलों में ठगी की वारदातें

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के गल्ला व्यापारियों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान जितेंद्र बहादुर सिंह (40) पुत्र स्व. नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी नौसहरा, थाना परसपुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कुमारगंज में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना का सफल खुलासा किया। सरसों बेचने के नाम पर व्यापारी से ठगे थे 50 हजार पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को कस्बा कुमारगंज में आरोपी ने एक गल्ला व्यापारी को सरसों बेचने का झांसा दिया। उसने 9.5 क्विंटल सरसों बेचने की बात कहकर व्यापारी से 50 हजार रुपए नकद ले लिए। इसके बाद वह सरसों थाने तक लदवाने की बात कहकर व्यापारी को थाना परिसर तक ले आया और चाबी लाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। काफी देर तक वापस न आने पर व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाना कुमारगंज में मुकदमा दर्ज कराया। फर्जी नंबर प्लेट और पुलिस कैप के सहारे करता था ठगी जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का इस्तेमाल कर व्यापारियों को धोखा देता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 23 हजार रुपए नकद, पैशन प्रो मोटरसाइकिल, सात फर्जी नंबर प्लेट, दो पन्नियों में काली-पीली सरसों का नमूना, पुलिस की वैरेट कैप और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बस्ती और अयोध्या के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना गौर (बस्ती), रौनाही, कुमारगंज और इनायतनगर (अयोध्या) में दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई:होटलों और गैस एजेंसियों में मिलीं वितरण संबंधी अनियमितताएं
    Next Article
    संभल के मजदूर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत:आलू की मजदूरी कर लौटते समय हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment