Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली:सर्राफा व्यापारी की हत्या के दो घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले में शुक्रवार रात एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वारदात के दो घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया। यह घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के बबेरू कस्बे में हुई। दूल थोक सराफा बाजार मुहल्ला निवासी 42 वर्षीय आभूषण कारीगर तेज प्रकाश सोनी को रात करीब 8:30 बजे उनके दोस्त असलम खां ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास बुलाया।तेज प्रकाश अपनी बाइक से वहां पहुंचे और दोनों ने मिलकर बीयर पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।बहस बढ़ने पर असलम ने तमंचे से तेज प्रकाश सोनी के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तेज प्रकाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया।उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया, जो लगभग एक घंटे तक चला।स्थिति को देखते हुए बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मोर्चा संभाला और हमलावर की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीमें गठित कीं। घटना के लगभग दो घंटे बाद देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ के दौरान हमलावर को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।घायल की पहचान 55 वर्षीय असलम के रूप में हुई है,जो बबेरू कस्बे में ही मृतक के घर से कुछ दूरी पर रहता है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि मौका मुआयना में वारदात स्थल पर शराब की बोतल और कुछ नमकीन भी बरामद हुआ और इसके साथ ही पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई थी।कुछ समय बाद हत्या आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, गिरफ्तार हमलावर के दोनों पैरों में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।जो प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है ये दोनों मुंबई में काफी समय पहले कॉन्ट्रैक्शन का काम करते थे, बिज़नेस पार्टनर थे। इनमें पैसों को लेकर विवाद था इसी बात को लेकर गोली मारी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास:बहराइच में प्रेम प्रसंग में युवती के रिश्तेदारों ने किया हमला, हालत गंभीर
    Next Article
    सुल्तानपुर में रेलवे कर्मचारी से 5 लाख की धोखाधड़ी:अयोध्या में सस्ती जमीन का झांसा देकर ठगा, जान से मारने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment