Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास:बहराइच में प्रेम प्रसंग में युवती के रिश्तेदारों ने किया हमला, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। युवती के रिश्तेदारों पर यह आरोप है। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को बचाया। घायल युवक की पहचान कुमारनपुरवा निवासी गणेश के रूप में हुई है। उसका इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। युवती के परिजनों के दबाव और पुलिस में शिकायत के बाद युवक ने उसे घर छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में युवती ने अपना बयान बदलते हुए युवक पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। शुक्रवार देर शाम जब गणेश काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी युवती के रिश्तेदार रंगीलाल ने उसे फोन कर सुलह के बहाने बुलाया। आरोप है कि रंगीलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर गणेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद गणेश की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे गणेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल गणेश ने बताया कि युवती उसकी मर्जी से उसके साथ गई थी। पुलिस और परिवार के दबाव के बाद उसने युवती को घर छोड़ दिया था, लेकिन युवती ने बाद में अपना बयान बदल दिया। गणेश ने आरोप लगाया कि युवती के परिवार वाले इसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली थाने से फरार:कैटरिंग वर्कर से साल भर पहले की थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी
    Next Article
    बांदा में हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली:सर्राफा व्यापारी की हत्या के दो घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment