Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में IT-ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप:बिजली विभाग के ठेकेदार, भाजपा नेता समेत कई बड़े व्यापारी शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    आयकर विभाग (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बांदा शहर में आधा दर्जन बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन से जुड़े आरोपों के संबंध में की जा रही है। छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार सुबह अचानक शुरू हुई, जिससे स्थानीय व्यापारिक समुदाय में हड़कंप मच गया। आईटी और ईडी की टीमें सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर छापेमारी स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। जिन प्रमुख कारोबारियों और ठेकेदारों के यहां जांच चल रही है, उनमें बिजली विभाग के ठेकेदार हिम्मत सिंह, अवनी परदी अस्पताल के संचालक मलिक अज्ञात गुप्ता, मौरंग व्यवसायी सिराज भगत सिंह और शिवशरण सिंह, दलजीत सिंह और भाजपा नेता व चौधरी ऑटोमोबाइल के मालिक युवराज सिंह शामिल हैं। इन सभी के प्रतिष्ठानों और आवासों पर टीमें मौजूद हैं और सघन जांच कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 महीने के मासूम ने 2.5 इंच का स्क्रू निगला:गोरखपुर में डॉक्टरों ने 24 घंटे तक लाइव एक्स-रे किया, एंडोस्कोपी से 30 मिनट में बचाई जान
    Next Article
    IIT-BHU गैंगरेप केस में विवेचक इंस्पेक्टर की गवाही आज:पीड़िता और दोस्त से पूरी हो चुकी गवाही-जिरह, FTCमें केस का ट्रायल तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment