Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 महीने के मासूम ने 2.5 इंच का स्क्रू निगला:गोरखपुर में डॉक्टरों ने 24 घंटे तक लाइव एक्स-रे किया, एंडोस्कोपी से 30 मिनट में बचाई जान

    9 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में खेलते समय 14 महीने के मासूम ने 2.5 इंच की नुकीली स्क्रू निगल लिया। इसके बाद बच्चा रोने लगा। बच्चे का रोना सुनकर मां पहुंची। किसी तरह चुप कराने की कोशिश की लेकिन बच्चा और चिल्लाने लगा। इसके बाद पिता ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दी। थोड़ी देर के आराम के बाद बच्चा फिर से चिल्लाने लगा। डॉक्टर ने देखने के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने एक्स-रे में देखा बच्चे के आंत से नीचे स्क्रू पहुंच गया है। करीब 24 से 48 घंटे की निगरानी में रखने के बाद 30 मिनट में डॉक्टरों की टीम ने एंडोस्कोपी से स्क्रू निकाल लिया। अब पूरा मामला पढ़िए… सिद्धार्थनगर के पशुपतिनाथ दुबे ने बताया- मेरा 14 महीने का बेटा गर्वित है। 4 दिन पहले यानी शनिवार को बेटा बहुत रोने लगा। हम लोगों ने बच्चें से पूछने की कोशिश की। तो हमें लगा कि उसके पेट में दर्द है। इसके बाद मैं मेडिकल स्टोर से दवा लेने चला गया। वहां से दवा ले आया। दवा पिलाने के बाद बच्चा शांत हो गया। लेकिन करीब एक घंटे बाद ही बेटा फिर से चिल्लाने लगा। शाम के समय सिद्धार्थनगर के एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने देखने के बाद गोरखपुर के चरगांवा के सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। फट सकती थी आंत, संक्रमण फैलने का भी था खतरा गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया- सिद्धार्थनगर के एक 14 महीने के बच्चे को गंभीर हालात में सिटी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल लाया गया था। बच्चा लगभग 100 किलोमीटर दूर से देर रात करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचा। उसकी हालात गंभीर थी। सूचना पर अस्पताल की मेडिकल टीम पहले से तैयार थी। बच्चे का तुरंत एक्स-रे कराया गया। इसमें पता चला कि स्क्रू पेट से आगे आंतों की ओर बढ़ चुका है। उसके पेट में कारपेंटर 2.5 इंच लंबी नुकीली स्क्रू दिखाई दिया। यह स्क्रू अत्यंत खतरनाक थी क्योंकि इसके नुकीले किनारे आंत में छेद (Perforation), आंतों में संक्रमण या आंत फटने जैसी गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकते थे। पेडियाट्रिक एंडोस्कोपी से स्क्रू निकाले की कोशिश गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया- सबसे पहले पेडियाट्रिक एंडोस्कोपी से स्क्रू को निकालने का प्रयास किया गया। इस प्रोसेस में पूरी मेडिकल टीम ने मिलकर रात करीब 2:15 बजे इमरजेंसी में एंडोस्कोपी की। जांच के दौरान इसोफेगस, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से तक निरीक्षण किया गया, लेकिन स्क्रू वहां नहीं दिखाई दी। फ्लोरोस्कोपी (लाइव एक्स-रे) से पुष्टि हुई कि स्क्रू आंत में आगे बढ़ चुकी है। बच्चे को निगरानी में रखने का निर्णय लिया। हर चार घंटे पर किया गया एक्स-रे गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया- बच्चे को पीडियाट्रिक यूनिट में भर्ती किया गया। 24 से 48 घंटे के बीच हर 4 घंटे में सीरियल एक्स-रे से निगरानी की गई। जब स्क्रू टर्मिनल इलियम के पास जाकर रुक गई और आगे बढ़ना बंद हो गया। तब स्थिति को देखते हुए बड़े ऑपरेशन से बचाने के लिए कोलोनोस्कोपी करने का निर्णय लिया। कोलोनोस्कोपी के दौरान पूरे कोलन की जांच की गई और टर्मिनल इलियम में एंट्री कर स्क्रू मल में फंसी हुई दिखाई दी। इसके बाद सोमवार की सुबह एंडोस्कोपिक उपकरणों से स्क्रू को बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे प्रोसेस में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास नारायण सिंह, ओटी असिस्टेंट प्रिंस गुप्ता, हृदय दुबे, किशन सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बच्चों में फॉरेन बॉडी निगलने के कई जटिल मामलों को एंडोस्कोपी से संभाला गया है। इस तरह की नुकीली स्क्रू बेहद जोखिम भरी होती है क्योंकि यह आंतों को किसी भी स्थान पर छेद कर सकती है, जिससे जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो सकती है। डॉक्टरों की सलाह यदि किसी बच्चे के द्वारा गलती से सिक्का, बैटरी, स्क्रू या कोई अन्य वस्तु निगल ली जाए तो तुरंत अस्पताल में जांच करानी चाहिए। घरेलू उपाय जैसे तेल पिलाना, केला खिलाना आदि खतरनाक हो सकते हैं और जटिलता बढ़ा सकते हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा; मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी मथुरा में 14 साल के एक लड़के के साथ कुकर्म हुआ। आरोपी एक साधु वेशधारी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भाजपा के 54% जिलाध्यक्ष सवर्ण:सपा में 70% मुस्लिम-यादव, बसपा में 92% दलित; जानिए जातीय गणित
    Next Article
    बांदा में IT-ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप:बिजली विभाग के ठेकेदार, भाजपा नेता समेत कई बड़े व्यापारी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment