Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में खतरनाक स्टंट पर पुलिस का एक्शन:एक और बाइक सीज, ₹11,500 का चालान, तीन बाइक जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने दोपहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक पर कार्रवाई की है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर 11,500 रुपये का चालान किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें युवक दोपहिया वाहनों से खतरनाक स्टंट करते दिख रहे थे। इन वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने पहले भी तीन मोटरसाइकिलों को जब्त कर 30,500 रुपये का चालान किया था। यह ताजा कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। यातायात पुलिस ऐसे अन्य दोपहिया वाहनों की भी पहचान और तलाश कर रही है, जिन पर स्टंट किए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन वाहनों पर भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक बांदा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांदा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए वाहनों से किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें। ऐसे कृत्य न केवल अपनी जान के लिए जोखिम भरे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। सभी से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लायन्स क्लब ऑफ मेरठ ने शुरू की मोर्चरी वैन सेवा:अंतिम यात्रा में जरूरतमंदों को मिलेगी सम्मानजनक सुविधा ,आईएमए हॉल में हुआ लोकार्पण
    Next Article
    स्कूल चलो अभियान: हरदोई में निकली जागरूकता रैली:800 से अधिक बच्चे और 300 शिक्षक हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment