Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत:नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर हादसा, 6 माह पहले हुई थी शादी

    1 hour ago

    1

    0

    वजीरगंज थानाक्षेत्र के नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक यश कुमार (24) की मौत हो गई। मधवापुर के पास उसकी बाइक सांड से टकरा गई थी। यश कुमार धोबहा बहादुरा निवासी रामशरन के पुत्र थे। बताया गया कि यश किसी काम से मनकापुर गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। मधवापुर के पास अचानक सामने आए सांड से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यश कुमार का विवाह छह माह पहले नवंबर में हुआ था। मृतक यश घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने शनिवार दोपहर को बताया कि मृतक की मां विमला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कैंटोनमेंट सीट पर विधायक अमित अग्रवाल या कोई और:सपा से जीतू सिंह नागपाल या योगेश वर्मा पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    DPSG स्कूल की नई टाइमिंग पर 400 अभिभावकों का विरोध:गाजियाबाद में नारेबाजी, सड़क जाम; स्कूल प्रशासन से मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment