Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में मुनीम पर फायरिंग, गोली छूकर निकली:पुलिस ने 3 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक सीमेंट प्लांट के मुनीम पर बुधवार देर रात फायरिंग की गई। इस हमले में मुनीम पुष्पेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए, गोली उनके बाएं हाथ को छूकर निकल गई। घटना के बाद पुलिस ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना खैराड़ा क्रॉसिंग के पास स्थित सीमेंटेड बाउंड्रीवाल बनाने वाले प्लांट में हुई। रात करीब नौ बजे बोलेरो सवार कुछ लोग प्लांट पर पहुंचे और देखने के बहाने गेट खुलवाया। गेट खुलते ही हमलावरों ने तमंचा तानकर मुनीम पुष्पेंद्र को अंदर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुष्पेंद्र ठोकर खाकर गिर पड़े, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। पहली गोली उनके बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी प्लांट की दीवार में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बोलेरो से मटौंध की ओर फरार हो गए। घायल पुष्पेंद्र ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है और खतरे से बाहर बताया। पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि इस हमले के पीछे उनके प्लॉटिंग कारोबार से जुड़े पूर्व पार्टनरों का हाथ हो सकता है। उन्होंने शहर के छोटी बाजार निवासी दीपक गुप्ता, सट्टन चौराहा निवासी विनीत शिवहरे और मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी बसी उल्ला पर संदेह जताया है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला:भीषण गर्मी के कारण अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
    Next Article
    एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठकों में निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment