Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठकों में निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई, शनिवार को किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में सुनिश्चित हुआ है। इस लोक अदालत से पूर्व, वादों के अधिकतम निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक कमालुद्दीन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा, और तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा की उपस्थिति में हुई। इसमें समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों ने भाग लिया। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मनीषा, अशोक कुमार, निशांत शैव, सारिका गोयल, सुधा, शीलवंत सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मौजूदगी में एक और बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर पालिका, बी.एस.एन.एल., विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, चकबन्दी विभाग, जिलापूर्ति विभाग एवं प्रशासन से संबंधित वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्राथमिकता से चिन्हित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में कमलेश कुमार गुप्ता (जिला पूर्ति अधिकारी, एटा), अभय प्रताप (खाद्य आपूर्ति अधिकारी), राकेश कुमार (आर.आई. एन.पी.पी. अधिकारी), नरेन्द्र कुमार (टी.सी. एन.पी.पी. अधिकारी), यशवीर सिंह (सम्पत्ति लि. नगर पालिका परिषद अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में मुनीम पर फायरिंग, गोली छूकर निकली:पुलिस ने 3 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    मऊ के चकेश्वर गांव में युवक को गोली मारी:पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment