Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ मेले का शुभारंभ:मंत्री नंदी बोले- प्रदेश में विकास और रोजगार को मिली नई रफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर विकास भवन में आयोजित 9 दिवसीय मेले का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने किया। इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन किया। मंत्री नंदी ने कृषि विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए परिवर्तनकारी रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को कुशासन से सुशासन और बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रयासों से गांव और शहर दोनों में तेजी से विकास हुआ है। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मेरिट के आधार पर करीब 9 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे प्रदेश समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। मंत्री नंदी ने आगरा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि नोएडा की तर्ज पर बीड़ा को विकसित किया जा रहा है और एयरपोर्ट निर्माण से क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं ‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्र के पहले दिन बबीता चौहान ने किया कन्या पूजन:बच्चियों का कर कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की
    Next Article
    टटीरी सॉन्ग विवाद में बादशाह को हाईकोर्ट से राहत:गिरफ्तारी पर रोक लगाई, हरियाणा महिला आयोग बोला- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment