Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में नवविवाहिता की मौत, पति-जेठ अस्पताल में पीटे गए:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर की मारपीट, सिर फटा

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा में शादी के दो महीने बाद एक नवविवाहिता की छज्जे से गिरने से मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल में पति और जेठ की पिटाई कर दी, जिसमें पति का सिर फट गया। अस्पताल में हुए हंगामे को पुलिस ने शांत कराया। बबेरू कोतवाली के अतर्रा रोड मोहल्ला निवासी मनोज चौबे की शादी 20 फरवरी को चित्रकूट के सतरोली गांव की आरती से हुई थी। पति मनोज के अनुसार, मंगलवार देर शाम आरती छज्जे पर बैठकर मोबाइल चला रही थी। उठते समय चक्कर आने से वह छज्जे की दीवार न होने के कारण नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आरती की चीख सुनकर मनोज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायल आरती को तुरंत सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में दिवंगत आरती के भाई रमाकांत और शिवकांत सहित अन्य रिश्तेदारों ने पति मनोज और जेठ पर छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी, जिससे मनोज का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मायके पक्ष के भाइयों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। उनका दावा है कि पीटकर छत से नीचे फेंककर उनकी बहन की हत्या की गई है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का वास्तविक कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। रामू सिंह ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर छोटे प्लॉट लाएगा LDA:वरुण विहार योजना में 112 वर्गमीटर पर फोकस, जून में लॉन्च होगी योजना
    Next Article
    अमरनाथ यात्रा की तैयारी तेज:अयोध्या जिला अस्पताल में हेल्थ चेकअप शुरू, 350 श्रद्धालुओं का हुआ मेडिकल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment