Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में पोकलैंड ड्राइवर का शव मिला, हत्या की आशंका:परिजनों ने धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में स्थित कोलावल मोरम खदान में एक पोकलैंड मशीन ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान महोबा जिले के सिरसी कला निवासी 20 वर्षीय शनि उर्फ सोनी पुत्र लल्लू पाल के रूप में हुई है। शनि का शव पोकलैंड मशीन के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनि की धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की गई है, और फिर शव को खदान में फेंक दिया गया। मृतक शनि पिछले तीन महीने से कोलावल खदान में पोकलैंड मशीन चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और खदान मालिक व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनि अपने पिता लल्लू पाल का सबसे छोटा बेटा था। उसके दो बड़े भाई और एक बहन है। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में प्रदर्शन:मऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रोक और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शंकराचार्य प्रकरण में कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग:लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन क्थ्यज्ञ, PM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment