Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एमिटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय 'एमिफोरिया' शुरू:रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव; 70 से अधिक होंगी प्रतियोगिताएं

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में छात्र प्रतिभा का मंच सज गया है। एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर का तीन दिनों तक चलने वाले वार्षिकोत्सव ‘एमिफोरिया-2026’ शुरू हो गया हैं। तीन दिवसीय यह मेगा फेस्ट युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव हैं। इस वर्ष का फेस्ट ‘एक्सप्लोर, एक्सपीरियंस, एन्जॉय’ थीम पर आधारित है। आयोजकों के अनुसार, यह सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास का अवसर है। तीन दिनों तक कैंपस में सांस्कृतिक, तकनीकी, कलात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। तीन दिन में 70 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि एमिफोरिया पूरी तरह विद्यार्थियों द्वारा आयोजित और संचालित फेस्ट है। इस बार तीन दिनों में 70 से अधिक कार्यक्रम होंगे। अनुमान है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अतिथि इसमें भाग लेंगे।एमिटी के साथ देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रमुख प्रतियोगिताएं और आकर्षण उत्सव के अंतर्गत कला संगम, एमिटी आइडल सीजन-7, रंगमंच 3.0, हील्स एंड डील्स, एमिक्वेस्ट, रीलबाज़ी और पतंगबाज़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।पहले दिन ‘एक्सुबेरेंस’ के तहत मिस्टर एवं मिस एमिटी प्रतियोगिता, दूसरे दिन एमिटी डिजाइनर अवॉर्ड और तीसरे दिन भव्य रॉक फेस्ट मुख्य आकर्षण रहेंगे।विशेष आयोजन के रूप में राष्ट्रीय हिंदी कवि सम्मेलन होगा। इसमें अजहर इकबाल (मेरठ), चिराग शर्मा (अलीगढ़) और कवयित्री मणिका दूबे (जबलपुर) सहित कई प्रतिष्ठित कवि भाग लेंगे। उद्यमिता को बढ़ावा कैंपस में लगभग 100 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें फूड, नॉन-फूड, कॉर्पोरेट और नई फ्रेंचाइजी शामिल हैं। विद्यार्थियों को उद्यमिता के अवसर समझने और अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत करने का मौका मिला । डॉ. राजीव वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में लीडरशिप, टीमवर्क और सामाजिक समझ विकसित होती है। यह फेस्ट 360 डिग्री विकास की अवधारणा को साकार करता है।एमिफोरिया-2026 सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और आनंद लेने का बड़ा मंच है। तीन दिनों तक कैंपस में युवा जोश, संगीत, कला और नवाचार की गूंज सुनाई देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोचिंग जा रहे प्रतियोगी छात्र को बस ने कुचला:प्रयागराज में सिर पर चढ़ा बस का पहिया, घरवालों ने प्रयागराज कानपुर हाईवे जाम किया
    Next Article
    जालौन में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:महाराष्ट्र लौटने से पहले घर में मिला शव, एक महीने पहले गांव आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment