Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर 3840 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा, दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से बांदा में शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3840 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके तहत, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद रहेंगी। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को पांच जोन में विभाजित किया गया है। परीक्षा के लिए राजकीय कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित कई प्रमुख संस्थानों को केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय बालिका पीजी कॉलेज बांदा, नगर पालिका बालिका उ.मा. विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बांदा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा, पं. जेएन डिग्री कॉलेज, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा शामिल हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी समय पर लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम तीन घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। वे अभ्यर्थियों की तलाशी (फ्रिस्किंग) और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आवागमन के मुख्य और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखेंगे। उन्हें केंद्र व्यवस्थापक के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और औपचारिकताएं सुनिश्चित करनी होंगी। केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और अन्य संबंधित प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए जा चुके हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट और दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में SI परीक्षा शुरू:पहले दिन 1680 परीक्षार्थी शामिल, कुल 3360 पंजीकृत
    Next Article
    कौशांबी में 14-15 मार्च को SI भर्ती परीक्षा:7680 परीक्षार्थी शामिल; 6 केंद्रों पर CCTV कंट्रोल रूम, मजिस्ट्रेट तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment