Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में SI परीक्षा शुरू:पहले दिन 1680 परीक्षार्थी शामिल, कुल 3360 पंजीकृत

    11 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन 1680 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर, पीजी कॉलेज कुछेछा, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर और राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि परीक्षा की लगातार निगरानी की जा सके। चारों केंद्रों पर कुल 3360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से पहले दिन 1680 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई। शेष 1680 अभ्यर्थी 15 मार्च को परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोका गया है। यह व्यवस्था परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में मदद करेगी और जाम की स्थिति से बचाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर 3600 परीक्षार्थी देंगे पहली पाली की परीक्षा
    Next Article
    बांदा में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर 3840 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा, दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment