Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 14-15 मार्च को SI भर्ती परीक्षा:7680 परीक्षार्थी शामिल; 6 केंद्रों पर CCTV कंट्रोल रूम, मजिस्ट्रेट तैनात

    9 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में 14 और 15 मार्च को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही है। पुलिस विभाग ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल छह स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें तीन केंद्र भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि अन्य केंद्र टेंवा, सैनी और सराय अकिल में स्थापित किए गए हैं। यह परीक्षा दो दिनों में कुल चार चरणों में आयोजित होगी। इस सीधी भर्ती परीक्षा में कुल 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले ट्रिपल लेयर चेकिंग से गुजरना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग न कर सके। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सभी छह परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त, सभी छह परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पुलिस कार्यालय में एक केंद्रीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी पर पैनी नजर रखी जाएगी। एसपी ने यह भी बताया कि लखनऊ स्थित पुलिस प्रोन्नति बोर्ड का कार्यालय भी इस सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी करेगा, जिससे पूरी परीक्षा फुलप्रूफ सुरक्षा में संपन्न हो सके। परीक्षा के दिन, जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यातायात प्रबंधन के लिए विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस भी तैनात की गई। जिले के एसपी, एएसपी और सभी क्षेत्राधिकारी भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर 3840 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा, दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात
    Next Article
    अमरोहा में दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू:19584 अभ्यर्थी आजमा रहे किस्मत, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment